Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षक 

Aditi News Team

Tue, Jun 13, 2023
जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षक गाडरवारा। गत दिवस नरसिंहपुर के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक एवं एनपीएस प्राप्त सेवानिवृत कर्मचारियों एवं मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम में अनेक क्षेत्रीय शिक्षको ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सभी ने प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया द्वारा दिलाये गए पुरानी पेंशन बहाली हेतु संघर्ष के संकल्प में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर साईंखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मधुसूदन पटैल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा मौर्य, पवन राजौरिया, सुरेन्द्र पटैल, हरीश मिर्धा सहित अनेक क्षेत्रीय शिक्षक शामिल हुए। सभी ने 18 जून को जबलपुर के रांझी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु की रैली एवं मशाल जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की।

Tags :

जरूरी खबरें