Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: देवास जिला न्यायालय में विशेष मानसिक स्वास्थ्य संवाद एवं जागरूकता शिविर आयोजित

Aditi News Team

Sun, Jan 10, 2021

देवास । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री शमरोज खान ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन  में आज 09 जनवरी 2021 को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला चिकित्सालय देवास के सहयोग से एडीआर भवन जिला न्यायालय देवास में नालसा की मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक विकलांग योजना के अंतर्गत विशेष मानसिक स्वास्थ्य संवाद विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
               शिविर में जिला के चिकित्सालय के मनोचिकित्सक डॉ. विजया सकपाल, डॉ.भारती एवं डॉ. शशांक तिवारी उपस्थित हुए। शिविर में मनोचिकित्सक डॉ. विजया सकपाल   द्वारा वर्तमान समय में तनाव एवं दैनिक खानपान आदि के कारण होने वाली मानसिक बीमारियों, उनके लक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जागरूक किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि मानसिक तनाव की वजह से वर्तमान समय में प्रति चार व्यक्तियों में से एक व्यक्ति मानसिक बीमार होता है और यह बीमारी हमारे रोज के कार्यों से होने वाले मानसिक तनाव की वजह से होती है। उनके द्वारा मोबाईल एवं टेलीविजन के प्रयोग को भी कम करते हुए वह समय अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ व्यतीत कर तनाव को कम करने मे सहायक बताया। डॉ. शशांक तिवारी द्वारा भी वर्तमान समय में बढ रहे मानसिक बीमारी के कारणों को बताया गया।   
        कार्यक्रम उपरांत डॉ. विजया सकपाल द्वारा न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण की जिज्ञासाओं एवं सवालों का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश श्री गंगाचरण दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यायाल देवास के समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शक्ति रावत एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें