Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: नरसिंहपुर,जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें,<br>अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश, जनसुनवाई में आये 52 आवेदन

Aditi News Team

Tue, Jan 5, 2021

नरसिंहपुर। मंगलवार 5 जनवरी को कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई के प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से किया जावे। प्रकरणों के निराकरण में विलम्ब नहीं हो। जनसुनवाई में जिल के विभिन्न स्थानों से आये आवेदकों ने 52 आवेदन दिये। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये।
   इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश शाह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
   अभ्यर्थी अमित, शशांक ने आवेदन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित उड़ान नि:शुल्क कोचिंद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पुन: प्रारंभ करवाई जाये। इस संबंध में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने जिला पंचायत सीईओ श्री केके भार्गव को सोमवार से पुन: कक्षायें सोशल डिस्टेंसिंग एवं शासन की निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार प्रारंभ करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर के निर्देश पर सहावन की मथुरा बाई लोधी की समस्या का हुआ निराकरण, खुल गया बंद रास्ता
   जनसुनवाई में सहावन की श्रीमती मथुरा बाई लोधी ने कलेक्टर को बताया कि उनके खेत के निकलने के रास्ते पर गन्ना की फसल लगाकर बाबईखुर्द के राजेन्द्र वर्मा द्वारा अवैध रूप से रास्ता बंद कर दिया गया है, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम गाडरवारा को समस्या का निराकरण कराने के मौके पर ही मोबाइल से निर्देश दिये। इस मामले में एसडीएम गाडरवारा श्री आरएस राजपूत ने तत्काल संज्ञान लेकर नायब तहसीलदार सुश्री रिचा कौरव को मौके पर भेजा और बंद रास्ता खुलवाया। बंद रास्ता खुलने से मथुरा बाई लोधी को राहत मिली है और उनकी समस्या का निराकरण हो गया है।
   किसान वार्ड गणेश मंदिर रोड नरसिंहपुर के निवासियों ने कलेक्टर को जनसुनवाई में बताया कि उनकी बस्ती में नाली सकरी एवं जीर्णशीर्ण अवस्था में है, जिससे नाली का पानी घरों में घुस जाता है। इस पर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने उक्त नाली सुधार कार्य, निर्माण और सफाई की व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरसिंहपुर को आवश्यक निर्देश दिये।
   करकबेल के सोवरन सिंह चौधरी ने वर्तमान सत्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करकबेल में अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति देने की मांग के लिए आवेदन दिया और बताया कि वे पूर्व में इसी विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

Tags :

जरूरी खबरें