Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: नरसिंहपुर,जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

Aditi News Team

Fri, Mar 11, 2022

नरसिंहपुर।आगामी होलिका दहन, धुरेड़ी, शबे बारात, रंगपंचमी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर रोहित सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को सम्पन्न हुई।

         बैठक में जिला शांति समिति ने जिले के नागरिकों से अपील की कि जिले की शांति, सद्भाव एवं एकता की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप जिले में आगामी होली, रंगपंचमी सहित सभी त्यौहार मिल- जुलकर आपसी भाईचारे के साथ मनाये जायें। त्यौहारों में डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। धुरेड़ी एवं रंगपंचमी में केमिकल युक्त पीली मिट्टी की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। आमजन ज्वलनशील रंगों/ पेस्टों/ गोबर/ कीचड़ का इस्तेमाल न करें। अवैध शराब की बिक्री नहीं होगी। पुलिस एवं आबकारी विभाग इस पर लगातार निगरानी रखकर कार्रवाई करेंगे।

         बैठक में पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम राजेश शाह, मैथिलीशरण तिवारी, मो. शब्बीर उस्मानी, मो. हुसैन पठान, मनमोहन बंटी सलूजा, लालसाहब जाट, मनोहर लाल साहू, नरेन्द्र राजपूत, हाफिज मो. इमाम साबरी, गुड्डू मालगुजार, मो. असलम खान, चौ. जोगेन्द्र सिंह, अब्दुल हकीम खान, किशन गुप्ता, सरदार सिंह, श्री विनय जैन, कु. तराना खान, समिति के अन्य सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।          

         बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इन पर अमल का भरोसा कलेक्टर ने दिलाया। जिला प्रशासन ने अपील की कि नई जगहों पर अगर होलिका दहन की जा रही हो, तो उसकी सूचना संबंधित पुलिस थाना में दी जाये। होलिका दहन में लकड़ी की अपेक्षा गोबर के कंडे का उपयोग किया जाये। केन्द्रीय जेल एवं गौशालाओं में निर्मित गोबर के कंडों का उपयोग किया जा सकता है। होलिका दहन निर्धारित मुहूर्त के अनुसार हो। होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया जाये। विद्युत तारों/ टेलीफोन लाइन के नीचे होलिका न रखी जाये। असामाजिक तत्वों की निगरानी की जाये। जबरन चंदा वसूली न करें। व्यापारी वर्ग उत्तम किस्म के रंग- गुलालों की बिक्री करें। हाईवे के आसपास लगातार पेट्रोलिंग होती रहे। रात में पुलिस की गश्ती हो। तीन सवारी बैठाकर बाईक चलाने वालों की चैकिंग की जाये। चैकिंग प्वाइंट बनाये जायें। अनुभाग स्तर पर भी शांति समिति की बैठक आयोजित की जाये। तेज रफ्तार वाहनों पर आरटीओ कार्यवाही करे। कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन हो। फायर बिग्रेड की व्यवस्था रखी जाये।

         समिति के सदस्यों द्वारा कहा गया कि मनाये जाने वाले त्यौहारों के महत्व को भी युवाओं तक पहुंचाया जाये।

         कलेक्टर ने पार्कों की साफ- सफाई, लाइट व्यवस्था, ओपन जिम, पेड़- पौधों की देखरेख आदि समय- समय पर नियमित रूप से हो। बच्चों के लिए झूले हो। पार्कों की वास्तविक सार्थकता बनी रहे। समिति सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में सामाजिक संस्थाओं द्वारा आवारा मवेशियों के लिए व्यवस्था की गई है। श्री सिंह ने सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि यह मवेशी गौशालाओं में शिफ्ट किये जायें। इनके चारे के लिए जिले के कृषकों ने आगे आकर गन्ना एवं ज्वार के अपशिष्ट प्रदान किये हैं। यह वाकई में काबिले तारीफ है।

Tags :

जरूरी खबरें