Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर,नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगाया जा रहा विशेष जागरूकता शिविर

Aditi News Team

Tue, Dec 15, 2020

नरसिंहपुर । जिले में चलाए जा रहे ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन मे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों निरंतर आयोजित किए जा रहे जागरूकता शिविर
उल्लेखनीय है कि जिले मे अवैध नशे के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने एवं नशे से प्रभावित व्यक्तियों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के नशा प्रभावित ग्रामों में विशेष शिविरों को आयोजित कर आमजनों में नशे की लत से छुटकारा एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूकता लाने हेतु समझाईस दी जा रही है।
नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध लोगों को किया जा रहा जागरूक:-
जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में नशे से प्रभावित ग्राम एवं अन्य क्षेत्रों में निरंतर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही क्षेत्र में नुक्कड सभाओं का आयोजन कर, वीडियों फिल्मो के माध्यम से एवं आडियो संदेश के माध्यम से आमजनों का नशे का सेवन न करने एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
नशा है अपराध का मुख्य कारण:-
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित शिविरों स्थानीय लोगों को समझाईस दी गयी कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है तथा नशे से पीडित व्यक्ति का मानसिक, शारीरिक व आर्थिक पतन तो होता ही है। इसके अलावा लोगों द्वारा उसका सामाजिक तौर पर भी बहिष्कार कर दिया जाता है एवं सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण भी नशा होता है। नशा का सेवन अपराध का मुख्य कारण होता है। नशे की हालत में व्यक्ति किसी भी अपराध को अंजाम देने से नही चूकता है।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित किए गए है विशेष जागरूकता शिविर:-
जिले में चलाए जा रहे ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ के तहत जिले के विभिन्न थानों में शिविर, जनसंवाद, एवं नक्कड सभाओं एवं रैली का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक को निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किए गए है:- थाना सुआतला-ग्राम सरसला एवं ग्राम बंधी, थाना चीचली- ग्राम सुदरास, थाना तेन्दूखेडा-ग्राम काचरकोना एवं ग्राम विलथारी, थाना डोंगरगांव-ग्राम इमलिया, थाना करेली-ग्राम जनौर, थाना गाडरवारा-ग्राम नांदनेर, थाना मुंगवानी-डिपो चैाराहा, ग्राम गडरिया में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 750 नागरिक, ग्रामीण एवं बच्चे सम्मिलित हुए है।

Tags :

जरूरी खबरें