Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: नरसिंहपुर,सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार जन्मी शिक्षक की बेटी रच रही इतिहास

Aditi News Team

Tue, Mar 8, 2022

स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत नेहा दुबे छुट्टियों के समय में अपने ग्राम के स्कूल में बच्चों को शिक्षित एवं महिलाओं को सशक्त बनाने का कर रही प्रयास

नरसिंहपुर गोटेगांव । नेहा नरसिंहपुर जिले की पहली महिला rस्टेशन मास्टर है, वे सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से एक छोटे से गांव कंजई में जन्मी नेहा दुबे हिंदी मीडियम स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र को गौरवशाली बनाकर गोटेगांव का नाम रोशन कर रही हैं। नेहा दुबे वर्तमान में गोटेगांव स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। नेहा दुबे छुट्टी के दिन भी अपने ग्राम के स्कूल में बच्चों को शिक्षा प्रदान करने तथा महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु लगातार प्रयासरत रहती हैं। कोरोना काल में भी अपनी जान की एवं परिवार की परवाह न करते हुए कठिन समय में भी अपनी क्षमता दिखाई है। नेहा के माता पिता भी एक सामान्य परिवार से आते हैं तथा दोनो शासकीय शिक्षक के पद पर गोटेगांव तहसील में सेवा दे रहे हैं। कोरोना काल में अपनी बच्ची को घर छोड़कर अपना कर्तव्य निभाया साथ ही गोटेगांव व मध्य प्रदेश तक में एक मां के साथ-साथ अपने कार्य के प्रति समर्पण की छवि प्रस्तुत की है। नेहा दुबे ने अपने परिवार के साथ समाजसेवा एवं देश के प्रति निष्ठा का परिचय दिया है ।

Tags :

जरूरी खबरें