Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

: नरसिंहपुर, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा पुलिस लाईन का किया गया निरीक्षण, दरबार लगाकर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्या सुनी।

Aditi News Team

Fri, Mar 31, 2023
रिपोर्टर-  संदीप राजपूत, नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा पुलिस लाईन का किया गया निरीक्षण, दरबार लगाकर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्या सुनी। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा आज दिनांक 31.03.2023 को पुलिस लाईन, नरसिंहपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान श्री अमित कुमार द्वारा पुलिस लाईन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए स्टोर, शस्त्रागार, वाहन शाखा एवं अन्य शाखाओं का रिकार्ड के संधारण, साफ सफाई एवं रख रखाव को भी देखा गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों-कर्मचारीयों की समस्या सुनी गई। दरबार के उपरान्त पुलिस लाइन में कर्मचारियों के शासकीय आवासों, पार्क आदि स्थानों का निरीक्षण कर समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा पुलिस लाईन के किए गए निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश बेन एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें