Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: नशामुक्त भारत पखवाड़ा अभियान, आमजनों को नशे के दुष्परीणामों के संबंध में दी जा रही जानकारी, अवैध नशे के कारोबार करने वालों के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही

Aditi News Team

Fri, Jun 16, 2023
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जिले में चलाया जा रहा ‘‘नशामुक्त भारत पखवाड़ा’’ अभियान, आमजनों को नशे के दुष्परीणामों के संबंध में दी जा रही जानकारी, अवैध नशे के कारोबार करने वालों के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्यवाही। नशों ने कई लोगों के घर व जिंदगी को तबाह कर दिया है। ऐसी कई उदाहरण समाज में देखे जा सकते है। नशा करने वाले पहले सस्ते नशे से अपनी शुरुआत करते हैं। उसके बाद वे मंहगे नशे करने लगते हैं। महंगा नशा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते तो वे चोरी का रास्ता अपना लेते हैं। स्मैक का सेवन भी इन दिनों खूब होने लगा है। नशा करने वाले जिंदगी में कभी सुखी नहीं रह सकते हैं। नशा खुद एक बीमारी है इसे भी दवा की जरूरत है। नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की मुहिम :- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नेतृत्व में जिले में अवैध नशे के कारोबार पर पूर्णतः हेतु मुहिम चलाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही विभिन्न आयोजन कर आमजनों को नशे के दुष्परीणामों के संबंध में आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु नशा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जरूरी :- जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की मंशानरूप जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही। अभियान के तहत विगत 4 दिनों में 20 आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किए गए है जिनमें नशे का सेवन करने वालें भी है साथ ही अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 49 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर 203 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें