Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

: बड़बानी ठीकरी में घूम रहे विक्षिप्त की हजामत एवं स्नान कराकर रुकवाया गया आश्रय में

Aditi News Team

Mon, Feb 1, 2021

बड़बानी। कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देश पर जिले में घूम रहे लावारिस, निःसहाय लोगों को स्नान करवाकर, हजामत बनवा कर, उन्हें खाना -पानी देकर आश्रय में रुकवाया गया है। साथ ही रात्रि को ओढ़ने हेतु गर्म कंबल भी दिए गए हैं ।
      तहसीलदार ठीकरी श्री राजेश कोचले से प्राप्त जानकारी अनुसार ठीकरी नगर में एक विक्षिप्त आदमी लावारिस हालत में घूम रहा था। इस व्यक्ति को नहला धुलाकर जहां उसकी कटिंग करवाई गई वही उसे खाना-पानी करवाकर रात्रि विश्राम हेतु आश्रय में रुकवाया गया है।
      इस व्यक्ति द्वारा अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाने पर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वह मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 1987  की धारा 23 एवं 24 के तहत आवश्यक कार्यवाही करें। जिससे विक्षिप्त का इलाज  हो सके ।

Tags :

जरूरी खबरें