Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: भोपाल,कलेक्टर अविनाश लवानिया की अभिनव पहल, संतुष्टि और समाधान

Aditi News Team

Tue, Jan 5, 2021

भोपाल । कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सीएम हेल्पलाइन के संतुष्टिकारक समाधान के लिए नवाचार किया है। अब कलेक्टर शिकायतकर्ता और संबंधित विभाग के अधिकारी को तलब कर मौके पर ही शिकायत का निराकरण करवाते हैं। उन्होंने 5 शिकायतकर्ताओं और संबंधित अधिकारियों को बुलाकर मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने बताया कि इस पहल से शिकायतों के निराकरण में तेजी आएगी और अधिकारी गंभीरता से समय-सीमा में संतुष्टिकाकरक समाधान करेंगे। श्री लवानिया ने रेंडम से इन 5 आवेदकों का चयन कर उन्हें आमंत्रित किया था। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सबसे पहले श्री चरण सिंह यादव ग्राम खण्डारिया बैरसिया की शिकायत पर संज्ञान लिया। इस प्रकरण में जनहानि-पशुहानि एवं घायल पशुओं के मुआवजा राशि के संबंध में सीएम हेल्पलाइन में प्रकरण दर्ज कराया था। श्री लवानिया ने एसडीओ वन विभाग भोपाल को निर्देश दिए कि तत्काल प्रकरण में कार्रवाई कर प्रकरण निराकृत करें, वन विभाग द्वारा मौके पर ही प्रकरण स्वीकृत कर संबंधित को मुआवजा राशि 15 हजार रूपये दी गई।    दूसरे आवेदक श्री नंद किशोर सोनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त के लिए सीएम हेल्पलाईन में प्रकरण दर्ज कराया था। उक्त प्रकरण में सीएमओ नगर पंचायत बैरसिया की सुश्री निरूपमा सहाय पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल संबंधित हितग्राही को दूसरी किश्त की राशि जारी करने के निर्देश दिए। सीएमओ द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित को राशि जारी की गई। इसी तरह की 3 अन्य शिकायतों का भी मौके पर ही निराकरण किया गया।    कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों में अन्य आवेदकों को बुलाकर उनसे रूबरू होकर शिकायत का समाधान मौके पर ही करने पर आवेदकों ने संतुष्टि व्यक्त की एवं कलेक्टर को समाधान के लिए धन्यवाद भी दिया। श्री लवानिया ने कहा हैं कि संतुष्टि के साथ समाधान ही इस पहल की अवधारणा है।

Tags :

जरूरी खबरें