Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: भोपाल,भौरी में प्रशिक्षणरत डीएसपी एवं उप निरीक्षको ने भोपाल कमिश्नरेट की विभिन्न शाखाओं व थानो का किया अवलोकन, 

Aditi News Team

Wed, Apr 19, 2023
भोपाल,भौरी में प्रशिक्षणरत डीएसपी एवं उप निरीक्षको ने भोपाल कमिश्नरेट की विभिन्न शाखाओं व थानो का किया अवलोकन, भोपाल।पीटीसी भौरी में प्रशिक्षणरत डीएसपी व उप निरीक्षकों को आज भोपाल कमिश्नरेट विभिन्न शाखाओं कार्यालयों जिसमे पुलिस लाईन, पुराना कण्ट्रोल रूम, नया कण्ट्रोल रूम, विशेष किशोर पुलिस इकाई, थाना अरेरा हिल्स, महिला थाना, सीसीटीव्ही सर्विलांस इत्यादि का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षुओं ने सभी शाखाओं का बारीकि से अवलोकन कर पुलिस कार्यप्रणाली से रुबरू हुए, जिसमें 2 डीएसपी व 11-विसबल , 7-जिला पुलिस बल, 6-आर्म्स, 3- जिला विशेष शाखा, 3-क्यूडी, 2-रेडियो के उपनिरीक्षक समेत कुल 34 अधिकारी शामिल रहे। उपरांत पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर ने प्रशिक्षुओं को व्यवहारिक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि एक अच्छे अधिकारी की पहचान उसके कार्य से होती है, न कि पद से। अच्छे अधिकारी बनने के लिये अपने कार्यो व जिम्मेदारियों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होना बहुत जरूरी है साथ ही कार्यशैली पारदर्शी होना चाहिए। आप चाहे पुलिस की किसी भी इकाई या शाखा मे पदस्थ हो, आपकी कार्यशैली एवं व्यावहार से आपकी अलग पहचान व वेल्यू होती हैं। अपनी जिम्मेदारी व कार्यो से बचकर कोई भी अच्छा पुलिस अधिकारी या अनुसंधानकर्ता नही बन सकता। प्रशिक्षण बैठक के दौरान एडिशनल डीसीपी श्री महावीर सिंह मुजाल्दे, एसीपी श्रीमती स्वाती मुराव, आरआई श्री दीपक पाटिल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें