Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: भोपाल कलेक्टर ने की अभिनव पहल - संतुष्टि और समाधान<br>सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें हल करने का नया तरीका,शिकायत सही पाई गई – एक को नोटिस और एक सस्पेंड

Aditi News Team

Tue, Jan 19, 2021

भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सीएम हेल्पलाइन के संतुष्टिकारक समाधान के लिए नवाचार किया है। अब कलेक्टर शिकायतकर्ता और संबंधित विभाग के अधिकारी को तलब कर मौके पर ही शिकायत का निराकरण करवाते हैं । उन्होंने 5 शिकायतकर्ताओं और संबंधित अधिकारियों को बुलाकर मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने बताया कि इस पहल से शिकायतों के निराकरण में तेजी आएगी और अधिकारी गंभीरता से समय-सीमा में संतुष्टिकाकरक समाधान करेंगे। श्री लवानिया ने रेंडम से इन 5 आवेदकों का चयन कर उन्हें आमंत्रित किया था।  कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने सबसे पहले रोहित राजपूत ग्राम पंचायत मनीखेड़ी गुनगा बैरसिया की शिकायत पर संज्ञान लिया । इस प्रकरण में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता ऋण योजना के संबंध में सीएम हेल्पलाइन में प्रकरण दर्ज कराया था। श्री लवानिया ने नगर निगम अधिकारी भोपाल को निर्देश दिए कि तत्काल प्रकरण में कार्रवाई कर प्रकरण निराकृत करें इस मुहिम का असर यह हुआ कि मौके पर ही प्रकरण का निराकरण किया एवं हितग्राही को राशि 10 हजार रूपये ऋण स्वीकृत किया गया।    दूसरे आवेदक कुमारी आराध्या पिता श्री रवि उईके, बाणगंगा क्षेत्र आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 719 पर लाड़ली लक्ष्मी योजना का पंजीकरण नहीं कराने पर सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सुधा श्रीवास्तव को शोकाज नोटिस जारी किया। साथ ही सुपरवाईजर श्रीमती उषा खरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उक्त प्रकरण में विगत तीन दिवस के अंदर बेटी आराध्या का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। तीसरे आवेदक महेश कुमार बेरबा, मुख्तार नगर तहसील श्यामपुर जिला सीहोर के छात्र ने छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। उक्त प्रकरण संज्ञान में लेते हुए अनुसूचित जाति एवं कल्याण विभाग के अधिकारी श्री अविनाश चतुर्वेदी को निर्देशित किया कि तत्काल उक्त प्रकरण का निराकरण करें।    इसी तरह की 3 अन्य शिकायतों का भी मौके पर ही निराकरण किया गया।   लेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों में अन्य आवेदकों को बुलाकर उनसे रूबरू होकर शिकायत का समाधान मौके पर ही करने पर आवेदकों ने संतुष्टि व्यक्त की एवं कलेक्टर को समाधान के लिए धन्यवाद भी दिया। श्री लवानिया ने कहा हैं कि संतुष्टि के साथ समाधान ही इस पहल की अवधारणा है।

Tags :

जरूरी खबरें