Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: मंडला,ऋण प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें बैंकर्स समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Aditi News Team

Mon, Dec 21, 2020

मंडला। बैंक अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि हितग्राहीमूलक योजनाओं में बैंकर्स सकारात्मक रूख अपनाएं तथा हितग्राहियों को पात्रता अनुसार शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण पथ विक्रेताओं के ऋण वितरण की शाखावार समीक्षा करते हुए 31 दिसम्बर के पूर्व शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी बैंक भी सहयोगात्मक रूख अपनाते हुए लक्ष्य की पूर्ति करें। बैंकों में ऋण प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। कलेक्टर ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि सभी बैंक शाखाओं से समन्वय कर सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वीकृति के साथ ऋण का वितरण भी सुनिश्चित किया जाए। तकनीकि समस्या पर वरिष्ठ कार्यालय से संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जाए।
    कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारियों तथा प्रबंधक ग्रामीण आजीविका को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों में ऋण वितरण होना शेष है हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें बैंक तक भिजवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान क्रेडिट कार्ड की भी लक्ष्य पूर्ति के प्रयास करें। इसी प्रकार एग्रो इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड तथा स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित केशरी सहित सभी बैंकों के प्रबंधक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें