Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: राजगढ़,रामपाल का अपने घर का सपना पूरा हुआ "खुशियों की दास्तां"<br>

Aditi News Team

Mon, Feb 8, 2021

राजगढ़। आधी उमर किराए के मकान में गुजार चुके रामपाल का अपने घर का सपना प्रधानमंत्री आवास मिलने के बाद पूरा हुआ। सांसद द्वारा संकट मोचन पहाड़ी राजगढ़ पर बने प्रधानमंत्री आवास की चाबी जब रामपाल को सौपी तो परिवार सहित उनकी खुशी देखने लायक थी।
    रामपाल पंवार ड्रायवरी का काम करते है। उनके परिवार में पत्नी माया पंवार, बेटी शालू, लड़का राहुल है। वह राजगढ़ के पुराने मिर्ची बाजार में रह रहे थे। जब उन्हे पता चला कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनुदान पर पक्के मकान बनाकर दिए जा रहे है तो उन्होने भी नगर पालिका राजगढ़ में आवेदन दिया। थोडे इंतजार के बाद जब आवास बनकर तैयार हुए तो समारोह पूर्वक सभी हितग्राहियों को ग्रह प्रवेश कराया गया।
    अपने घर की चाबी पाकर रामपाल बेहद प्रसन्न दिखे उनका कहना था कि यदि मध्यप्रदेश सरकार हमारी सुध नही लेती तो हम अपने घर का सपना देखते ही रहते।

Tags :

जरूरी खबरें