Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: राष्ट्रीय पक्षी मोर की सुरक्षा हो, वन्य पशु ,पक्षी का विक्रय न हो  तिवारी

Aditi News Team

Wed, Jun 7, 2023
राष्ट्रीय पक्षी मोर की सुरक्षा हो, वन्य पशु ,पक्षी का विक्रय न हो  तिवारी नरसिंहपुर जिले में वन्य पशु पक्षियों का विक्रय होने पर प्रतिबंध एवं राष्ट्रीय पक्षी मोर की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ,जिला वन मंडल अधिकारी ,को ज्ञापन भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी ने सौंपा l श्री तिवारी ने अपने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान समय में जिले में वन्य पशु पक्षियों का विक्रय खुलेआम किया जा रहा है l यह विक्रय तेंदूखेड़ा में वन परीक्षेत्र कार्यालय के सामने एवं सोमवार करेली आदि स्थानों में किया जा रहा है lपशु और पक्षियों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाएं l इसी तरह करेली जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खेरी महलपुरा, जनपद पंचायत चावरपाठा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरमान खुर्द , बारिया घाट आदि में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर दिखाई दे रहे हैं l राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार न हो और उनकी सुरक्षा की जाए l ज्ञापन की प्रतिलिपि सचिव भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड ,श्रीमती मेनका गांधी जी पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष पीपुल फॉर एनिमल्स को भी प्रेषित की गई l ज्ञापन सौंपते समय अभय हिंदुस्तानी , सुभाष तेनगुरिया ,अतुल नेमा आदि उपस्थित l

Tags :

जरूरी खबरें