Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: लक्ष्य के अनुरूप प्रधानमंत्री आवासो की स्वीकृती एवं जीईओ टैगिग किया जायेः-कलेक्टर

Aditi News Team

Sat, Feb 6, 2021

 सिंगरौली । जनपद पंचायत क्षेत्रान्तर्गत आगामी 2020 एवं 2021 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लक्ष्य के तहत स्वीकृती एवं जीईओ टैगिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण किया जाये, एवं लेबर बजट पूर्ति हेतु निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पंचायत के कार्यो मजदूरो को  कार्य दिया जाना सुनिश्चित करे उक्त आशय के निर्देश जिला पंचायत सभागार मे आयोजित ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा समस्त जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो सहित कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्रियो को दिया गया।
    बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री साकेत मालवीय के द्वारा जनपदवार पंचायतो मे स्वीकृती हेतु निर्धारित किये गये प्रधानमंत्री आवास सहित मनरेगा के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यो के प्रगति के संबंध मे कलेक्टर को अवगत कराया गया।
   कलेक्टर ने बैठक मे उपस्थित जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो एवं सहायक यंत्रियो से प्रत्येक पंचायतो मे वर्ष 2020 एवं 2021 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासो की जीईओ टैगिंग के साथ साथ मनरेगा योजना अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यो लेबर बजट आदि के संबंध मे विस्तृत रूप से जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि जितने निर्माण कार्य चल रहे है उनके 50 प्रतिशत कार्यो के मस्टर हर समय जारी रखे बड़े निर्माण कार्यो के मस्टर की माग एक संप्ताह पूर्व से ही करे। उन्होने जनपद वार लेबर बजट हेतु लक्ष्य निर्धारित करते हुये निर्देश दिये कि जनपद पंचायत देवसर मे 2500, चितरंगी मे दो हजार एवं बैढ़न जनपद मे 1500  प्रति दिवस  के आधार पर अपने क्षेत्रान्तर्गत के पंचायतो मे मजदूरो को कार्य उपलंब्ध कराये।
   कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यो सहित ऐसे कार्य जो स्वीकृत है कितु अभी तक प्रारंभ नही किये गये है उन्हे पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिये कि जो भी निर्माण कार्य प्रगति पर है गुणवत्ता के साथ समय सीमा मे पूर्ण कराये , खेत, तालाब योजना के तहत हितग्राहियो का चयन कर उन्हे अधिक से अधिक लाभ दिलाये। उन्होने सीएम हेल्प लाईन पर लंबित प्रकरणो के निराकरण के संबंध मे निर्देश दिये  कि जनपद एवं पंचायत स्तर जो प्रकरण लंबित है उनका निराकरण संतुष्टि पूर्वक एल-1 पर किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
  उप यंत्री का सात दिन का वेतन काटने के निर्देशः-  कलेक्टर के द्वारा बिना संक्षम स्वीकृती के बैठक मे अनुपस्थित रहने एवं कार्य मे लक्ष्य के अनुसार  प्रगति  नही होने पर उपयंत्री ऋतुराज का सात दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर के द्वारा उपस्थित सभी सहायक यंत्रियो उपयंत्रियो को इस आशय का निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्रो की सभी पंचायतो मे स्वीकृत प्रधानमंत्री आवासो सहित अन्य कार्यो को लक्ष्य के अनुरूप कराया जाना सुनिश्चित करे। यदि लक्ष्य के अनुरूप कार्य नही किया गया तो संबंधित विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक के दौरान जनपद पंचायत के बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रमोद ओझा, देवसर जनपद पंचायत के सीईओ बी.के सिंह, चितरंगी जनपद पंचायत के सीईओ सुलभ सिंह पोषम सहित कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री उपस्थित रहे।  (0 days ago)डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.

Tags :

जरूरी खबरें