Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: शीत कालीन खेल प्रतियोगिता मे दिव्यांगजानो ने आगे बढ़कर भाग लिया

Aditi News Team

Mon, Nov 14, 2022
*शीत कालीन खेल प्रतियोगिता मे दिव्यांगजानो ने आगे बढ़कर भाग लिया* शीत ऋतु में दिव्यांगो के लिए 13 नवम्बर 2022 को एक दिवसीय खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन रोटरी क्लब द्वारा किया गया। जिसमे स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश के सहयोग से आयोजित किया गया। उक्त खेल प्रतियोगिता श्री एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक एस ओ भारत मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन में श्री राजेन्द्र बारस्कर खेल प्रभारी, श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव, श्री कमलेश रजक, अदित्य् खांडेकर , श्री गोविंद छपरवाल, श्रीमती डिलेश्वरी कटरे, कु इशिका दीक्षित, स्नेहलता बारस्कर, कविता बारस्कर, श्री भूपेंद्र भट्ट, श्रीमती श्वेता त्रिवेदी, स्वाति कुशवाह दौड़, गोला फेक, बोची, हीट द बॉल, कैरम, बास्केट बॉल, व्हील चेयर दौड़ खेल प्रभारियों द्वारा कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन करवाया। कार्यक्रम में लगभग एक हजार मानसिक, शारीरिक, दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित दिव्यांगो ने टी टी नगर स्टेडियम भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति नरसिंहपुर के दिव्यांग खिलाड़ी - विकास कोरी संजय रजक सुरक्षा रजक सुभाष विश्वकर्मा उत्तम राव कोहली मेहमूद् प्रित पाल सरफराज् अंसारी तोहिद् एहमद् यशवंत केवट भानू प्रताप सिंह राजेश कोरी कृष्ण कुमार डेनी पाल मधु विनीत यादव सुनील मेहरा निलेश यादव केलाश् बरिबा रोहित बैरागी ने भी भाग लिया रोटरी क्लब द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने खिलाड़ियों, कोचेस का सम्मान किया। तथा अन्य खिलाड़ियो को पुरुस्कार , कोचेस, विद्यालय, अभिभावक, वोलेंटियर का सम्मान किया।

Tags :

जरूरी खबरें