Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: सतना,समय-सीमा में करें सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निराकरण-कलेक्टर<br>समय-सीमा प्रकरणों की बैठक संपन्न

Aditi News Team

Mon, Feb 15, 2021

सतना। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीएम हेल्पलाईन और समाधान के विषयों की सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में प्राथमिकतापूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों, समयबाह्य लोक सेवा गारंटी, गेहूं उपार्जन से संबंधित अन्य विषयों पर समीक्षा की। इस मौके पर अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, एचके धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक अवधिया सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
     कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन के 300 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुये इन्हें शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाईन की अधिक समयावधि से लंबित शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नही होने पर लोक निर्माण, योजना एवं सांख्यिकी, लोक स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बताया गया कि राजस्व विभाग और वित्त विभाग की शिकायतों के निराकरण में इस सप्ताह बेहतर कार्य हुआ है। कलेक्टर श्री कटेसरिया ने कोविड वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास, पुलिस एवं राजस्व तथा नगर निगम और पंचायत विभाग के कर्मियों का टीकाकरण हो रहा है। जिसमें नगर निगम से संबंधित व्यक्तियों के टीकाकरण में अपेक्षित गति नही है। जबकि 17 फरवरी तक इन संवर्ग को टीकाकरण किया जाना है। कलेक्टर ने नगर निगम के उपायुक्त को इस दिशा में कार्यवाही कर सभी लक्षितजनों को टीका लगाने के निर्देश दिये। समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाईन में जिले के टॉप और डिफॉल्टर परफार्मर तथा प्रदेश में जिले की मौजूदा रैंक पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने शासकीय वित्त सहायित योजनाओं में प्रगति लाने, जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक भी एक मार्च को आयोजित करने के निर्देश जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें