Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: सिंगरौली,नगरीय क्षेत्र के समस्या निवारण शिविर मे जन कल्याणकारी योजनाओ के लाभ हितग्राहियो को किया गया वितरित

Aditi News Team

Tue, Jan 5, 2021

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार एवं कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देशन मे समस्या निवारण शिविर का आयोजन नगर निगम के उप कार्यालय नवजीवन विहार एवं वार्ड क्रमांक 12 हनुमान मंदिर के समीप किया गया। शिविर के दौरान आयुष्मान कार्ड का पंजीयन, खाद्यान पात्रता पंर्ची का वितरण पीएम स्व निधि के पात्र हितग्राहियो के पंजीयन सहित स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश समस्याओ का निराकरण बिजली बिल सामाजिक न्याय पेशन योजनाओ का लाभ एवं ऋण पुस्तिका का वितरण सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम लल्लू वैश्य के मुख्य अतिथि एवं प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री गिरिश द्विवेदी निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद श्रीमती विनीता कुशवाहा, उमेश बर्मा के गरिमामय उपस्थिति मे हितग्राहियो को किया गया।
     वही शिविर के दौरान प्राप्त कई आवेदन पत्रो का निराकरण भी किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री वैश्य ने उपस्थित वार्ड वासियो को संबोधित करते हुये कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित कई जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्तियो को उपलंब्ध कराने हेतु नगरीय क्षेत्र मे शिविर का आयोजन किया जा रहा है वही वार्ड वासियो के समस्याओ का भी निराकरण किया जा रहा है। उन्होने ऐसे आवेदन जिनका निराकरण शिविर के दौरान नही किया जा सका है उनका शीघ्र निराकरण करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियो को दिया गया। शिविर के दौरान नगर निगम के आयुक्त आर.पी सिंह, एसडीएम ऋषि पवार, तहसीलदार जीतेन्द्र बर्मा, नगर निगम के उपायुक्त आरपी वैश्य, डीपीसी आर.के दुबे,राजस्व प्रभारी एमएल सिंह, सहायक यंत्री सिद्धार्थ सिंह, प्रवीण गोस्वामी अन्य विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें