Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: होशंगाबाद,अभियान चलाकर ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए - कलेक्टर श्री सिंह कलेक्टर ने किया भोपाल तिराहे का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Jan 8, 2021

होशंगाबाद। शहर में अभियान चलाकर ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। यातायात बाधित होने वाले प्रमुख मार्गो व स्थानों को चिन्हित कर ऐसे मार्गों पर शीघ्र ट्रैफिक व्यवस्थाएं सुधारे तथा यातायात का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह ने एसडीएम ,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी,मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं सड़क निर्माण से जुड़े विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने शुक्रवार 8 जनवरी को भोपाल तिराहे का निरीक्षण कर ट्रैफिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह गौर उपस्थित रहें।

भोपाल तिराहे का होगा सौंदर्यीकरण
    कलेक्टर ने भोपाल तिराहे के सौंदर्यकरण किए जाने का कार्य तत्काल प्रारंभ करने निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी होशंगाबाद को दिए। उन्होंने बेतरतीब तरह से लगी गुमठियों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यात्रियों  की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए मार्ग पर रेडियम लगाने के निर्देश सड़क विकास निगम को दिए।

ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए बनाएं कार्ययोजना
    कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि  ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए एसडीएम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, थाना प्रभारी यातायात  व्यापारियों के साथ बैठक कर कार्य योजना तैयार की जाए एवं उस पर प्रभावी तरीके से अमल करें।
    निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी श्री अवधेश प्रताप सिंह, एसडीएम होशंगाबाद आदित्य रिछारिया, एसडीओपी मंजू चौहान, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें

Tags :

जरूरी खबरें