Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: होशंगाबाद,धान उपार्जन कार्य में होशंगाबाद प्रदेश में अग्रणी

Aditi News Team

Tue, Jan 5, 2021


होशंगाबाद। खरीफ विपणन वर्ष 2020- 21 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर होशंगाबाद प्रदेश में अग्रणी जिला बना है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उपार्जन कार्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए जिले की प्रशंसा की है एवं जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी है।
   उल्लेखनीय है कि कलेक्टर होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह के निर्देशन में जिले में धान उपार्जन में बेहतर कार्य किया जा रहा है।  कलेक्टर द्वारा लगातार खरीदी केंद्रों का मौका निरीक्षण एवं बैठकों के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।    
   जिले में किसानों की सुविधाओं के दृष्टिगत केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 45 खरीदी केंद्रों का निर्धारण किया गया है। केंद्रों पर खरीदी हेतु सभी सुसंगत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। जिले में अभी तक समर्थन मूल्य पर 12182 किसानों से 119234 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही 115355 मीट्रिक टन धान का परिवहन किया गया है जो की कुल खरीदी मात्रा का 97 प्रतिशत है। किसानों को  175.63 करोड़ का भुगतान किया गया है।
 धान उपार्जन की त्रि-स्तरीय सघन निगरानी
   कलेक्टर श्री धनंजय सिंह के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्रों समुचित व्यवस्था हेतु जिला,अनुविभाग एवं तहसील स्तर के प्रत्येक केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं,  जिनके द्वारा खरीदी कार्य की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
 कंट्रोल रूम का प्रभावी क्रियान्वयन
   जिले में धान खरीदी  के संबंध में किसानों की समस्याओं का निराकरण हेतु स्थापित कंट्रोल रूम का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा। किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही खरीदी केंद्रों पर बारदाना सहित अन्य लॉजिस्टिक्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं समीक्षा हेतु  कंट्रोल रूम में नियुक्त नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा प्रतिदिन  सभी 45 केंद्रों पर उपार्जन केंद्र प्रभारी से चर्चा  की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें