Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती जगरानी ने किया मतदान

Aditi News Team

Fri, Nov 17, 2023
105 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती जगरानी ने किया मतदान नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन- 2023 के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान करने के लिए काफी उत्साह नजर आया। बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। अपनी उम्र को न देखते हुए मतदान करने बुजुर्ग मतदाता मतदान केन्द्र पहुंचे। इसी क्रम में गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुंगली के मतदान केन्द्र क्रमांक 43 में 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती जगरानी शुक्ला ने मतदान किया। उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डाली और अन्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य में उनकी मदद के लिए सहयोगी भी था। मतदानकर्मियों ने भी आगे आकर उनका अभिवादन करते हुए सहयोग किया।

Tags :

जरूरी खबरें