Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: गौ पालकों ने गोपाष्टमी पूजा उत्सव के तहत गौ माता की घर घर पूजा अर्चना की

Aditi News Team

Tue, Nov 1, 2022
गाडरवारा ।दीपावली पूजन के बाद विभिन्न धार्मिक त्योहारों की श्रृंखला में आज नगर में अनेक स्थानों के साथ साथ अनेक गौ पालकों ने गोपाष्टमी पूजा उत्सव के तहत गौ माता की घर घर पूजा अर्चना की गयी । सरस्वती शिशु मंदिर दयोदया गौशाला, रामजानकी गौशाला, लगभग सभी मंदिरों के साथ साथ वल्लभ सम्प्रदाय के श्रीगौर्वधन नाथजी की हवेली मंदिर में श्रीनाथ जी भट्ट मुखिया के मार्गदर्शन में गिरिराज व मोहन भट्ट ने विधि विधान से गौ पूजन किया गया । इस अवसर पर आनंदित हो वैष्णवजनो की उपस्थिति उल्लेखनीय थी । इस अवसर पर हंसराज मालपानी अजय काबरा,मुरली मालानी गणेश राठी, योगेन्द्र मालपानी, राधावल्लभ काबरा, अरूण अग्रवाल, केदार अग्रवाल, श्याम राठी, भागचंद नीखरा, राजेन्द्र कौरव, श्रीमती रेखा मालपानी, सारिका मालपानी, मीना काबरा. कृष्णादेवी पलोड, श्रीमती धर्मेंद्र अग्रवाल, केदार अग्रवाल, हरिशंकर अवस्थी, आदि शामिल हुए ।

Tags :

जरूरी खबरें