Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: "नशा मुक्त भारत पखवाडा’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर लगायी जा रही जन चौपाल

Aditi News Team

Sat, Jun 17, 2023
"नशा मुक्त भारत पखवाडा’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर लगायी जा रही जन चौपाल, आमजनों को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में किया जा रहा जागरूक, वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने की दी जा रही समझाईस। नशीली दवाओं एवं नशे से होने वाले दुषप्रभावों के बारे में जागरूकता बढाने एवं समाज को नशा से मुक्त कराने में आमजनों की सहभागिता को बढाने हेतु 12 जून 2023 से 26 जून 2023 तक ‘‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’ का संचालन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिये एवं अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्त दिवस 26 जून के महत्व को ध्यान में रखते हुये जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। नशे के दुषप्रभावों से आमजनों को जागरूक करने हेतु लगायी गयी जन चौपाल :-जिले में चलाए जा रहे ‘‘नशा मुक्त भारत पाखवाडा’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आज जन चैपाल का आयोजन किया जाकर आमजनों को नशे से हाने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं नशे के काराबार पर पूर्णतः प्रतिबंध हेतु आमजनों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। नशे से दूर रहने हेतु वाहन चालकों को दी जा रही समझाईस :-अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए नुक्कड सभाओं के माध्यम से ऑटो चालक, बस चालक, ट्रक चालक एवं सभी प्रकार के वाहन चलाने वालों को नशे से दूर रहने एवं नशा की हालत मे वाहन न चलाने हेतु समझाईस दी जा रही है एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए साथ ही अवगत कराया गया वाहन चालन के दौरान कोई चालक नशे की हालत में पाया गया तो उनके विरूद्ध कर्यवाही भी सुनिश्चित की जावेगी।

Tags :

जरूरी खबरें