Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: विश्व कल्याण के साथ साथ पशु कल्याण की भावना होनी चाहिए केंद्रीय मंत्री-रूपाला

Aditi News Team

Thu, Oct 5, 2023
रिपोर्टर-भागीरथ तिवारी विश्व कल्याण के साथ साथ पशु कल्याण की भावना होनी चाहिए केंद्रीय मंत्री-रूपाला भारत सरकार भारतीय जीव जंतु कल्याण के द्वारा विश्व पशु दिवस पर डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ नई दिल्ली के कार्यक्रम में यह भारत है यहां चिटीयो के लिए भी पोषण की व्यवस्था बनाई गई है l विश्व कल्याण के साथ साथ पशुओं के कल्याण की कल्पना भी की है भारत की संस्कृति में पशुयो के प्रति दया की भावना की कल्पना की है l सब एक दूसरे के पूरक है सभी को पर्यावरण की रक्षा करना चाहिए उक्त बात मुख्य अतिथि परशोतम रूपाला मत्स्य पालन ,पशुपालन डेयरी मंत्री, ने विश्व पशु दिवस पर आयोजित भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के द्वारा आयोजित कार्यकम में डाक्टर भीम राव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले कार्यकम में व्यक्त किए l विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री श्री संजीव कुमार बालियान, ने भी इस अवसर पर कहा कि देश की प्रदेशों की सरकार गोंबशो की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है बोर्ड के अध्यक्ष ओ पी चौधरी ,सचिव एस के दत्ता, कमिश्नर डाक्टर अभिजीत मित्रा,सदस्य गिरीश भाई शाह, डाक्टर आर एस चौहान , सुनील मानसिंह ,अधिवक्ता मनीषा टी कारिया,जपेश पारिख ,आदि ने भी पशु पक्षियों की सुरक्षा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए l इस अवसर पर प्राणी मित्र ,जीव सुरक्षा को लेकर भी इस दिशा में कार्य करने वाले को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए गए l इस अवसर पर प्राची जैन, रामकृष्ण रघुवंशी,राजीव गुप्ता भरत कुमार, अंकिता जोशी आदि उपस्थित के साथ साथ मध्यप्रदेश से मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी ,अनोखेलाल द्विवेदी, विभिन्न प्रदेशों से आए हुए मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि उपस्थित रहे l कार्यकम के दौरान क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह के बंगले पर पहुंचना हुआ और रुकना हुआ l

Tags :

जरूरी खबरें