Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: Bhopal दिव्यांगजनों को नशे से बचाने चलाया जाएगा जन-जागरूकता अभियान- आयुक्त निःशक्तजन

Aditi News Team

Fri, Feb 12, 2021

भोपाल। दिव्यांगजनों को नशे की लत से बचाने एवं उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराने के लिये प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आयुक्त निःशक्तजन श्री संदीप रजक भोपाल में आयोजित बैठक में अधिकारियों के साथ नशा मुक्त अभियान पर चर्चा कर रहे थे। श्री रजक ने बताया कि प्रदेश में यह अभियान समाज सेवी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम चलाया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान, फोटो प्रदर्शनी, शपथ, नुक्कड़ नाटक एवं वॉल पेंटिंग के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित किया जाएगा। अभियान में यू.एन.डी.पी. साईट सेवर, एनसीसी, भारत स्काउट एण्ड गाईड के सदस्यों के सहयोग से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
       आयुक्त निःशक्तजन कार्यालय भोपाल में आयोजित बैठक में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन, दिव्यांगों के लिये काम करने वाली समाज सेवी संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रविन्द्र कोपरगांवकर, नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत शुद्धि नशा मुक्ति केन्द्र के श्री राजीव तिवारी एवं प्रयास संस्थान के प्रबंधक श्री अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें