Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: Bhopal स्वच्छता सर्वेक्षण - संभागायुक्त ने की सभी 41 नगरीय निकायों की समीक्षा

Aditi News Team

Tue, Feb 9, 2021

भोपाल। संभाग आयुक्त श्री कवीन्द्र कियावत ने भोपाल संभाग के सभी 41 नगरीय निकाय के सी एम ओ और शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वच्छता एप में अपनी निकाय की रह गई इंट्री बुधवार 10 फरवरी तक हर हाल में कर दें अन्यथा उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईएसबीटी सभागार में सम्पन्न हुई बैठक में कमिश्नर नगर निगम भोपाल आदि उपस्थित थे।    श्री कियावत ने नगरीय प्रशासन विभाग के अमले को भी निर्देश दिए कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रत्येक गतिविधि से नगर पंचायत और नगर पालिकाओं को प्रशिक्षित करें। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न चरणों में की जाने वाली कार्यवाही का गतिविधिवार कैलेंडर बनाकर दिया जाए। श्री कियावत ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गतिविधि सभी निकायों में एक साथ की जाए और दो दिन पूर्व नगरीय प्रशासन विभाग इसकी तैयारी कराए।

   बैठक में प्रत्येक नगर पंचायतवार गंभीर समीक्षा की गई। सबसे न्यूनतम स्तर पर राजगढ़ के नगरीय क्षेत्र हैं। रायसेन और सीहोर में भी अनेक सुधार किए जाने की जरूरत है। श्री कियावत ने विशेषत: नागरिकों के फीडबैक पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा है कि सभी सी एम ओ सुबह पांच बजे से अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था को चाक चौबंद करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निकाय सुनिश्चित करें कि व्यक्तिगत शौचालय के उपयोग के साथ ही सामुदायिक शौचालयों का व्यवस्थित रख-रखाव हो। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय के लिए तय मापदंड अनुसार सभी आवश्यक सुविधा और व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने बड़ी नालियों, नालों की सफाई के साथ कचरा संग्रहण और विभक्तिकरण प्रक्रिया पर ध्यान देने के निर्देश दिए। "प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्रगति हो"   संभाग आयुक्त ने नगरीय निकायों के सी एम ओ को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लक्ष्य आगामी 15 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नगरीय निकायवार तैयार प्रकरण, बैंकों को भेजे गए प्रकरण और ऋण वितरण की समीक्षा की। श्री कियावत ने निर्देश दिए कि रेहड़ी-पटरी-हाथ ठेला आदि पर छोटे छोटे रोजगार करने वाला कोई भी व्यक्ति योजना के लाभ से नहीं छूटे। उन्होंने लीड बैंक की बैठक में भी बैंकों के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें