Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: गाडरवारा प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Fri, Jun 20, 2025
गाडरवारा प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार एवं  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्रीमति संतोषी वासनिक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कौशल केंद्र, गाडरवारा में "विश्व बाल श्रम निषेध दिवस एवं बच्चों के शैक्षिक स्वास्थ्य एवं अन्य कानूनी अधिकारों" के उपलक्ष्य पर राजेश कुमार तिवारी, प्रथम जिला न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर मे न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश गाडरवारा ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिये प्राधिकरण ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की है। मुफत कानुनी सहायता योजना इनमें से सबसे महत्वपूर्ण योजना है। उन्होने बताया कि एस०सी० एस०टी० वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चें, दिव्यांग, आपदा पीडित, अत्याचार पीडित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और सालाना 2 लाख रूपये से कम आय वाले वर्गों के लोग मुफत कानूनी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है। इसके लिये आवेदन की प्रकिया बहुत ही सरल है। किसी भी न्यायालय परिसर में स्थापित तहसील विधिक सेवा समिति में जाकर पात्र लोग मुफत कानूनी सहायता के लिये आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि अदालत में लंबित कई मामलों को मध्यस्थता एवं आपसी सहमति से भी निपटाया जा सकता है। समय और धन की बचत तथा आपसी संबंधों में सौहार्दयता बनाए रखने के लिये मध्यस्थता एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है । इसके अलावा समय-समय पर लगाई जाने वाली लोक अदालतों के माध्यम से भी विभिन्न मामलों का निपटारा तत्काल करवाया जा सकता है। साथ ही पीडित प्रतिकर योजना, मोटर वाहन अधिनियम, नशे की समस्या नालसा टोल फ्री नंबर 15100, साइबर अपराधों के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख कपिल साहू द्वारा का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया । उक्त शिविर में संस्था से श्रीमति स्वाति जैन, सुश्री आफरीन, सुश्री मुस्कान राजपूत, सुश्री स्तुति सोनी चौधरी एवं छात्र-छात्राये एवं कार्यालयीन लिपिक श्रीमति शिखा सोनी, पैरालीगल वॉलेंटियर श्री शेख रहीम की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें