Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा,पर्युषण पर्व उत्तम सत्य धर्म मनाया धूमधाम से

Aditi News Team

Sat, Sep 23, 2023
पर्युषण पर्व उत्तम सत्य धर्म मनाया धूमधाम से  गाडरवारा । आज पर्युषण पर्व का पाँचवे दिन सत्य धर्म की आराधना का अनुशरण का व्रत पालना सिखाता है ।सत्य स्वरूप को स्वयं पहिचान कर, अनुभव कर, वाणी में भी सत्य वचन का पालन करना सत्य है ऐसा शास्त्रों में बताया गया है  वह सत्य जब आत्मा के श्रद्धान (सम्यग्दर्शन) के साथ होता है, तब ‘उत्तम सत्य धर्म’ नाम पाता है। भगवान पुष्पदन्त का मोक्ष कल्याणक आज ,पार्श्वनाथ जैन पंचायती मंदिर पुत्री शाला में बडे ही उत्साह से मनाया गया।साथ पुजन के पश्चात निर्वाण लाडू चढाये गये। मुख्य.श्रावक अनूप जैन ने बताया कि पूजा अर्चना के तहत आज का प्रथम अभिषेक का सौभाग्य  पवन कुमार,राजकुमार,अर्पित, अमन,परिवार को द्वितीय कलश राहुल कुमार रीतेश कुमार परिवार और शांतिधारा का सौभाग्य अभय कुमार, अजय कुमार अरिहन्त परिवार को मिला । प्रथम निर्वाण लाडू चढाने का सौभाग्य श्रीमति मंजू, रामकुमार,आशु अनुज कुमार श्रीमति सोनल,अनीश कुमार श्रीमति मोना वाव्ली जैन को प्राप्त हुआ। उपरांत श्री पार्श्वनाथ विधान का आयोजन श्रीमति वीना जैन अंशुल जैन के द्वारा आयोजित श्री पार्श्वनाथ विधान का आनन्द सभी ने लिया।अनूप जैन ने सभी पुण्यार्जको के पुण्य की बहुत बहुत अनुमोदना प्रार्थना की ।

Tags :

जरूरी खबरें