Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: Gadarwara जनपद सभागार चीचली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Fri, Feb 12, 2021


गाडरवारा / जनपद पंचायत चीचली तहसील गाडरवारा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदया . श्रीमति आशा गोधा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा दोपहर 12:00 बजे जनपद पंचायत भवन चीचली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं ग्रामा न्याया ० अधिकारी गाडरवारा भूपेश कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उक्त विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीश भूपेश कुमार मिश्रा , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं ग्राम न्याया ० अधिकारी गाडरवारा ने ग्राम न्यायालय से संबंधित जानकारी , शिक्षा का अधिकार , भरण पोषण , घरेलू हिंसा , मूल कर्तव्य , लैंगिक शोषण अधिनियमा पास्को एक्ट एवं कोविड -19 से बचाव की जानकारी आदि से भी जागरूक किया गया । उक्त शिविर में उप निरीक्षक चीचली अजय खोबरागडे एवं अन्य की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें