Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा, 928 वे सप्ताह कदम संस्था ने किया पौधारोपण.

Aditi News Team

Sun, Oct 15, 2023
928 वे सप्ताह कदम संस्था ने किया पौधारोपण. गाडरवारा _जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 928 वें सप्ताह का पौधारोपण एन.पी.एस. स्कूल के पीछे स्थित नालंदा स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें जयमोहन  शर्मा प्राचार् , सतीश नाईक, संतोष  साहू संतोष  विश्वकर्मा, योगेश राठी, रुपेश ताम्रकार,चिरंजीव समर्थ सोनी ,चिरंजीव सुयश साहू के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ । जन्मदिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । कदम साथी स्वर्गीय राम शंकर साहू की पुण्य स्मृति में भी आज पौधा रोपित किया गया , व कदम संस्था में उनके द्वारा किए गये सक्रिय योगदान व उनके समर्पण को याद किया गया । इस अवसर पर कदम साथियों अजय खत्री,डा.स्वाति कुरचानिया सुनील नीखरा ,मनोज वसा , सुरेन्द्र पटैल के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।

Tags :

जरूरी खबरें