Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम ने लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त,1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रु अंतरित

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

: गाडरवारा, विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित,स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हुआ जिला स्तर हेतु चयन

Aditi News Team

Sat, Dec 2, 2023
विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित,स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हुआ जिला स्तर हेतु चयन गाडरवारा। बीते शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से स्थानीय बीटीआई स्कूल में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत विभागीय अधिकारी कर्मचारी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के निर्देशन , बीईओ प्रतापनाराय के मार्गदर्शन एवं संस्था प्राचार्य सुनीता पटैल के संयोजन से किया गया । इन प्रतियोगिताओं के तहत क्रिकेट(लेदर बाल)पुरुष वर्ग , कबड्डी,वॉलीबॉल,बैडमिंटन,टेबिल टेनिस, एथलेटिक्स पुरुष/महिला वर्ग आदि में शिक्षको एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की । इस अवसर पर हुए ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षको एवं कर्मचारियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया। विदित हो कि खेल प्रतियोगिताओं के लिए सभी प्रतिभागियों को किट में(खेल सामग्री के साथ ) उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। पीटीआई अनुज जैन,मुकेश पटेल,विक्रम शर्मा,अजय सोनी की आयोजन में सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें