Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

: गाडरवारा,जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन 30 नवंबर को

Aditi News Team

Wed, Nov 29, 2023
जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन 30 नवंबर को गाडरवारा। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर से आज 30 नवम्बर को दोपहर 2:30 बजे से ऑनलाइन माध्यम से शैक्षिक संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस शैक्षिक संवाद का विषय सीखना-सिखाना एवं प्रश्न रहेगा। इस शैक्षिक संवाद में चीचली विकासखंड से शिक्षक सत्यम ताम्रकार, सुषमा पटेल, सविता राजपूत तथा साँईखेड़ा से बीएसी पवन राजोरिया एवं जनशिक्षक प्रमोद पठारिया अपनी सहभागिता देंगे। चीचली बीआरसी डी के पटेल एवं साँईखेड़ा बीआरसी गिरीश पटेल ने कक्षा पहली से आठवीं में अध्यापन कराने वाले समस्त शिक्षकों से ऑनलाइन माध्यम से होने वाले शैक्षिक संवाद में सहभागिता की अपील की है। उल्लेखनीय है कि जिले स्तर से प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन शैक्षिक संवाद का आयोजन किया जाता है। जो विद्यालयों में अकादमिक वातावरण निर्माण में सहायक होता है।

Tags :

जरूरी खबरें