Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा, आवारा पशु धन बना परेशानी का सबब

Aditi News Team

Sun, Oct 8, 2023
आवारा पशु धन बना परेशानी का सबब ऊपर से सकरी सड़क पर हरा चारा डालने से यातायात प्रभावित ,प्रशासन ध्यान रखें  गाडरवारा ।नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ सालों से आवारा पशु धन व पशुपालकों के व्दारा दूध न देने की अवधि में अपने पशुओं को खुला छोड़ दिया जाता है । इस कारण नगर में चतुर्दिक दिशाओं में सड़कों पर गाय बछड़े सान्ड रात दिन घूमते फिरते दिखाई देते हैं - फलतः आवागमन में पैदल और वाहनादि से चलने वालो को परेशानी का सामना करना पडता है, कभी कभार दुर्घटना भी घटित हो जाती है ।तो वही दूसरी ओर देहाती इलाकों में खेतों में हरी भरी फसलों को ऐसे जानवर चट कर जाते हैं इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता है और इन परिस्थितियों में किसान वर्ग को तार फेसिंग का खर्चा भी अतिरिक्त लागत के रूप में बढ गया है । वहीं दूसरी ओर नगर के पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र में पशुप्रेमियो, धर्माचरण से ओतप्रोत लोगों के व्दारा नरसिंहपुर पिपरिया मार्ग पर पशुओं को। हरा चारा सकरी रोड पर डालने से आवागमन दूभर और भययूक्त हो जाता है जबकि पुरानी मंडी के गर्भ क्षेत्र में इतनी पर्याप्त जगह है जहां पशुओं के लिए चारा और पानी की समुचित व्यवस्था की जा सकती है । फिर व्यस्त मार्ग पर यातायात को बाधित करने के लिए ऐसा क्यों किया जाता है जन चर्चा का विषय बना हुआ है । प्रशासन को इस ओर अपेक्षित ध्यान रखना चाहिए जिससे कथित समस्या पर कारगर पहल हो सकती है ,इस तरह पशुप्रेम को उचित नहीं कहा जा रहा है ।

Tags :

जरूरी खबरें