Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: गडरवारा,पिंक पैटल्स मिड़वानी प्राथमिक शाला में जाकर जरूरतमंद बच्चों को 60 जोड़ी जूते प्रदान किये

Aditi News Team

Fri, Jul 19, 2024
पिंक पैटल्स गडरवारा अपने समाज सुधार कार्यों के लिए संकल्पित है और इसी शृंखला को आगे बढ़ाते हुए क्लब ने तहसील की मिड़वानी प्राथमिक शाला में जाकर जरूरतमंद बच्चों को 60 जोड़ी जूते प्रदान किये । इसके साथ ही वहां बच्चों की समझाइश के लिए कुछ दैनिक जीवन उपयोगी कार्यशालाएं भी लगाई गईं । क्लब की आई एस ओ स्वाती जैन ने बच्चों को वेस्ट बॉटल का उपयोग करके पेन होल्डर और कैप कैसे बनाई जाती है यह सिखाया । क्लब मेंबर रिद्धि जैन ने बच्चें को सिखाया कि कैसे वह अनुपयोगी न्यूजपेपर और वेडिंग कार्ड से उपयोगी लिफाफा, सीनरी, कागज के बर्तन आदि चीजें बना सकते जिससे उन्हें फेंकने की जगह उनका सदुपयोग करते हुए लघु हस्तकला में निपुण कैसे हो सकते हैं बताया । साथ ही क्लब प्रेसीडेंट अंकिता जैन ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी ज्ञान दिया । इसमें शाला के सभी शिक्षकगण मौजूद थे । इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अंकिता जैन , सेक्रेटरी रिमझिम जैन , पास्ट को प्रेसिडेंट वंदना राठी , एडिटर विजेता सिंह, आई एस ओ ,स्वाति जैन , रिद्धि जैन और गरिमां सोनी मौजूद रहे । शाला में ग्रामीण जनो ने उक्त सेवा भाव के लिए पिंक पेटल्स क्लब की सदस्यो का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया

Tags :

जरूरी खबरें