Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: सरस्वती शिशु मंदिर चीचली में मनाया गुरूपूर्णिमा उत्सव

Aditi News Team

Thu, Jul 10, 2025
सरस्वती शिशु मंदिर चीचली में मनाया गुरूपूर्णिमा उत्सव आज गुरूपूर्णिमा व्यास पूर्णिमा के सुअवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर चीचली में गुरूपूर्णिमा विद्यालय के पूर्व आचार्य नगेन्द्र त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य ,विद्यालय के व्यवस्थापक राजेश पैगवार की अध्यक्षता एवं विद्यालय के कोषाध्यक्ष पूनम पैगवार संस्था प्राचार्य विजय शर्मा के विशिष्ट अतिथ्य में संपन्न हुआ, आरम्भ में माँ सरस्वती माँ भारती का पूजन कर कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ, पूजनोपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया इसके बाद विद्यालय के भैया वहिनों आचार्यो, दीदीयों के साथ मुख्य अतिथि नागेन्द्र त्रिपाठी, राजेश पैगवार विजय शर्मा ने गुरुपूर्णिमा के विषय में प्रकाश डाला। भैया/बहिन एवं समस्त आचार्यों को गुरूपूर्णिमा का महत्व को विस्तार से बताया गया। उपरांत श्री सहस्त्रबाहु शिक्षा समिति चीचली द्वारा समस्त मुख्य अतिथि के साथ सभी आचार्यों को सम्मान पूर्वक स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लतालक्ष्मी चौरसिया ने तथा आभार प्रदर्शन पं डालचंदशर्मा द्वारा किया, कार्यक्रम में बडी संख्या में भैया बहिन उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें