Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: बनवारी में छात्र छात्राओं ने हाट बाजार में बताया मतदान का महत्त्व 

Aditi News Team

Tue, Nov 7, 2023
बनवारी में छात्र छात्राओं ने हाट बाजार में बताया मतदान का महत्त्व गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक के तहत ग्राम बनवारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आनंद चौकसे के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार में मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का उत्कृष्ट आयोजन किया गया|। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न गांव से आए हुए नागरिकों ,व्यापारियों एवं जनमानुष को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया | इस अवसर पर सुनील कुमार द्विवेदी, उमाकांत पचौरी ,लालजी प्रसाद कपाड़िया , आशीष शर्मा ,हल्के वीर पटेल ,श्रीमती सरला झरिया, साधना बिश्नोई, प्रीतम रुसिया, नारायण प्रसाद द्विवेदी समस्त स्टाफ ,बच्चे एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें|

Tags :

जरूरी खबरें