Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: प्रेमपुर में मेहंदी के माध्यम से छात्राओ ने किया मतदान के लिए प्रेरित  

Aditi News Team

Sun, Oct 29, 2023
प्रेमपुर में मेहंदी के माध्यम से छात्राओ ने किया मतदान के लिए प्रेरित गाडरवारा। गत दिवस विधानसभा निर्वाचन 2023 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ व स्वीप प्रभारी दलीप कुमार के आदेशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम प्रेमपुर के शासकीय हाईस्कूल की छात्राओं ने मेंहदी लगाकर मतदान का संदेश दिया। हाईस्कूल की छात्राओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव में हमारे गांव के सभी मतदाता सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें इसी संदेश को हम लोगो ने दिया है। हाईस्कूल के प्राचार्य पवन मिश्रा के सहयोग एवं प्रेरणा से अनेक छात्राओ ने मेहंदी में सहभागिता की ।

Tags :

जरूरी खबरें