Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: Jabalpur कलेक्टर ने की ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा

Aditi News Team

Wed, Dec 16, 2020

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे कार्यों की कल कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में समीक्षा की। बैठक में महाप्रबंधक परियोजना क्रियान्वयन इकाई-2 जबलपुर आरके सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 अंतर्गत जबलपुर जिले में सभी सातों जनपदों में 21 मार्ग लम्बाई 183.50 किमी के कार्य स्वीकृत हैं जिनमें से 16.53 कि.मी में कार्य किया जा चुका है। इन 21 मार्गों को दिसंबर 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 बैच-2020 अंतर्गत 15 मार्ग लंबाई 130 किमी का कार्य प्रस्तावित है जिसकी स्वीकृति भारत सरकार से शीघ्र प्राप्त होने की संभावना है। बैठक में बताया गया कि जिले में मध्यप्रदेश ग्रामीण संपर्कता कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 52 मार्ग में कार्य प्रगतिरत है जिसमें 29 किमी का कार्य शेष है। स्टेट मंडी योजनांगर्तत 2 मार्ग लंबाई 8.87 किमी. का कार्य प्रगतिरत है एवं 6 ब्रिजों पर कार्य चल रहा है। महाप्रबंधक जबलपुर द्वारा अवगत कराया गया कि जबलपुर जिले में अभी तक कुल 439 मार्गों जिनकी लंबाई लगभग 1484 किमी है का कार्य किया जा चुका है जिले में विभिन्न मार्गों में ठेकेदार की 5 वर्षीय गारंटी अवधि अंतर्गत 305 मार्ग, आगामी पांच वर्षों के संधारण अंतर्गत 66 मार्ग एवं आगामी दस वर्ष पश्चात संधारण अंतर्गत 68 मार्गों का संधारण कार्य किया जा रहा है।
    इन मार्गों में से 55 मार्गों में संधारण कार्य संतोषजनक नहीं किये जाने के कारण संविदाकार के विरूद्ध अनुबंधानुसार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
    बैठक में बताया गया कि 2 मार्गों में वन विभाग से अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हुए। इस संबंध में कलेक्टर ने वनमंडलाधिकारी जबलपुर से बात कर इस रुकावट को दूर का समाधान करने के निर्देश दिये। महाप्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि पनागर विकासखंड में परियट नदी पर वर्धाघाट से रिठौर मार्ग पर ब्रिज का कार्य प्रगतिरत है जिसमें स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो चुका है किन्तु एक तरफ की एप्रोच आर्डनेस फैक्ट्री खमरिया के अधीन होने के कारण एप्रोच निर्माण की अनुमति प्राप्त नहीं हो सकी है इस संबंध में खमरिया फैक्ट्री प्रबंधक को उनकी तरफ से पत्र लिखने हेतु निर्देशित किया। बैठक में परियोजना क्रियान्वयन इकाई जबलपुर के सहायक प्रबंधक उपयंत्री एवं कंसलटेंट के इंजीनियर उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें