Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: Jabalpur राजस्व विभाग ने नांदघाट में शिविर लगाकर 226 खसरों में किया सुधार

Aditi News Team

Tue, Feb 9, 2021

जबलपुर। कम्प्यूटर अभिलेख से विलोपित भूमि स्वामी विवरण की समस्या के निराकरण हेतु आज मंगलवार को तहसील मझौली के ग्राम नांदघाट राजस्व निरीक्षक मंडल पोंड़ा में विधायक अजय विश्नोई की उपस्थिति में 226 खसरों का सुधार कार्य किया गया। साथ ही संबंधित कृषकों और भू-स्वामियों को प्रतियां भी प्रदान की गई। इससे किसानों में हर्ष व्याप्त है।
   कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की पहल पर ग्रामवासियों और कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु आज जनहित में राजस्व अभिलेख अद्यतन हेतु शिविर लगाया गया। जहां कई वर्षों से कम्प्यूटर अभिलेख से विलोपित भूमि को खसरा सुधारकर राजस्व रिकार्ड में दर्ज किया गया। राजस्व विभाग द्वारा खसरा में सुधार कार्य समस्त दस्तावेजों के सूक्ष्म अवलोकन, भौतिक सत्यापन एवं दावा-आपत्ति की जांच कर निराकरण किया गया।
   सभी प्रकरणों में समस्त विधिक अनुमतियों को प्राप्त कर विधि पूर्वक आदेश पारित किया गया तथा कम्प्यूटर में खसरों की फीडिंग की गई।
   विशेष बात यह है कि भूमि स्वामी विवरण की समस्या की वजह और खसरों की प्रविष्टि नहीं दर्ज होने के कारण कृषकों और भूस्वामियों को शासन द्वारा प्राप्त योजनाऐं जैंसे पी.एम. किसान सम्मान निधि, सी.एम. किसान सम्मान निधि,  न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपार्जन, किसान क्रेडिट कार्ड और बैंक सम्बंधित ऋण, खाद बीज एवं अन्य किसी भी प्रकार की भूमि सम्बंधित शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं के लाभ से कृषक और भूमि स्वामी वंचित रह जाते थे।  
   इस दौरान एस.डी.एम. चंद्रप्रताप गोहल, तहसीलदार मझौली श्यामनंदन चंदेले, नायब तहसीलदार मझौली रूबी खान, राजस्व निरीक्षक रामजी तिवारी, हल्का पटवारी तेज सिंह ठाकुर, ग्राम कोटवार, ग्राम सरपंच उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें