Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: Jabalpur संभागायुक्त ने की राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा

Aditi News Team

Tue, Feb 9, 2021

जबलपुर। महामहिम राष्ट्रपति जी के 6 मार्च में प्रस्तावित प्रवास को लेकर चल रही तैयारियों की आज शाम आयोजित बैठक में संभागायुक्त श्री बी. चंद्रशेखर ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में आईजी श्री भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, निगम निगम आयुक्त अनूप कुमार, अपर कलेक्टर संदीप जीआर, जिला पंचायत की सीईओ रिजु बाफना, अपर कलेक्टर राजेश बाथम, उच्च न्यायालय के प्र्रशासनिक अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
   बैठक में व्ही.व्ही.आई.पी. के आगमन के मद्देनजर रूट प्लान, ट्रेफिक प्लान, कार्यक्रम स्थल पर बैठक की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने महामहिम के आगमन के मद्देनजर सभी इंतजाम समय रहते पूरी कर लेने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने व्ही.व्ही.आई.पी. सहित सभी अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था पर भी बैठक में चर्चा की।

Tags :

जरूरी खबरें