Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: काबरा मेमोरियल स्कूल छात्रावास गाडरवारा में घातक बिजली करंट से हुई छात्र की मृत्यु के मामले में काबरा मेमोरियल स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध

Aditi News Team

Tue, Jul 1, 2025
काबरा मेमोरियल स्कूल छात्रावास गाडरवारा में घातक बिजली करंट से हुई छात्र की मृत्यु के मामले में काबरा मेमोरियल स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध ज्ञात हो कि दिनांक 29/06/2025 की शाम काबरा मेमोरियल स्कूल गाडरवारा के हॉस्टल में रह रहे छात्र सुमित गुर्जर की हॉस्टल की छत की बाउंड्री पर लगे बिजली के तार से घातक करंट लगने से मृत्यु हो गई थी । गाडरवारा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया था । घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा मर्ग की त्वरित जाँच की जाकर जाँच दौरान साक्षीगण के कथनों एवं जाँच दौरान संकलित किये गये साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 01/07/2025 को थाना गाडरवारा में काबरा मेमोरियल स्कूल संचालक राघव काबरा, हॉस्टल वार्डन ज्ञानवेन्द्र सिंह, सुपरवाईजर नवनीत पचौरी, इलेक्ट्रीशियन अजमेर सिंह के विरूद्ध धारा 105,3(5) बी. एन. एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें