Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: ललित तिवारी सेवा संघ ने बांटे स्कूली बालिकाओं को छाते

Aditi News Team

Sat, Jul 19, 2025
ललित तिवारी सेवा संघ ने बांटे स्कूली बालिकाओं को छाते गाडरवारा के समीप ग्राम बम्होरीकलां स्थित शासकीय उ माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में "ललित तिवारी सेवा संघ" द्वारा आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को वर्षा-रक्षण हेतु छाते तथा शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ, संघ के पदाधिकारी सुरेश श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल, राहुल गोस्वामी, विद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्रीमती ऊषा सिंह राघवेंद्र चौधरी ने मंच पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य की प्रतिमूल्यता पर प्रकाश डाला, नगेन्द्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया और उपस्थित जनों का स्वागत किया।विशेष रूप से कार्यक्रम में वक्तव्य देते हुए डॉ. यागेश तिवारी ने विद्यार्थियों को मलेरिया से बचाव के उपाय के साथ-साथ दंत स्वच्छता का महत्व भी समझाया। उन्होंने बताया कि नियमित जांच और स्वच्छता ही इस तरह की बीमारियों से कारगर बचाव का मार्ग है, विद्यालय के शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर विद्यालय परिसर में हरियाली व स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में अहम योगदान दिया। इस अवसर पर रुद्र प्रताप तिवारी उपस्थित रहे और उन्होंने इस गतिविधि की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में सामाजिक और स्वास्थ्य-संबंधी जागरूकता महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में ललित तिवारी सेवा संघ ने आगामी दिनों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने की भी घोषणा की, जिससे ग्रामीण छात्रों एवं उनके परिवारों को लाभ मिलेगा। संघ की यह पहल स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अच्छा एवं स्वागत योग्य कदम है.। कार्यक्रम में मनीष तिवारी, नारायण तिवारी, सिद्धार्थ शर्मा, कैलाश तिवारी,चन्द्रभान गूजर, अनिमेष राजपूत, श्रीमती शिखा दुबे, अंश शर्मा, कु अक्षिता अवस्थी, श्रीमती राधिका शर्मा, रामस्वरूप नाई के साथ अन्य शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित थे

Tags :

जरूरी खबरें