Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: Narsinghpur,नि:शक्तता परीक्षण शिविर में 260 दिव्यांगों का परीक्षण

Aditi News Team

Mon, Feb 8, 2021

नरसिंहपुर । दिव्यांगजनों की नि:शक्तता परीक्षण के लिए जिला स्तर पर एमएलबी स्कूल परिसर नरसिंहपुर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम- एलिम्को संस्थान जबलपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक दल द्वारा 260 दिव्यांगों की नि:शक्तता का परीक्षण किया गया।
         शिविर में 209 दिव्यांगों को विभिन्न कृत्रिम अंग उपकरण, सहायक उपकरण, कैलीपर्स, एमएसआईईडी किट, सीपी चेयर, एडीएल किट प्रदाय करने के लिए चिन्हित किया गया।
         इस दौरान ट्रायसिकल के लिए 54, मोट्रेड ट्रायसिकल के लिए 25, वाकिंग स्टिक के लिए 34, व्हील चेयर के लिए 13, वैशाखी के लिए 30, एल्बो क्रेचर के लिए 6, ब्लाइंड स्टिक के लिए एक, डेसी प्लेयर के लिए एक, हियरिंग हेड के लिए 6, एमएसआईईडी किट के लिए 30, सीपी चेयर के लिए 8 और एडीएल किट के लिए एक दिव्यांग का चिन्हांकन किया गया।
         इस मौके पर उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी, समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी, एलिम्को के चिकित्सक और अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें