Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

: Narsinghpur यातायात रैली का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Mon, Feb 1, 2021

नरसिंहपुर। थाना यातायात द्वारा शनिवार को श्री डीसी सागर एडीजीपी (पीटीआरआई) की उपस्थिति में नरसिंहपुर शहर में 32 वां सड़क सुरक्षा माह (18 जनवरी से 17 फरवरी) के अंतर्गत सुभाष पार्क चौराहे से थाना यातायात तक यातायात रैली का आयोजन किया गया। जिसमें दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, तीन सवारी ना चलने, सीट बेल्ट लगाने आदि यातायात नियमों से जागरूक किया जाकर पंपलेट वितरित किया गया। इसके साथ ही यातायात रथ का भ्रमण शहर के विभिन्न चौराहों व क्षेत्रों में किया जाकर आमजन को जागरूक किया गया। उक्त रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी, जिला परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा, यातायात प्रभारी, थाना कोतवाली प्रभारी, थाना स्टेशन गंज प्रभारी, यातायात थाने का समस्त स्टाफ व स्कूल एवं उड़ान कोचिंग संस्थान के शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे।
 

Tags :

जरूरी खबरें