Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया नागरिकों से बाढ़ की स्थिति व अतिवर्षा होने पर सावधानी व सुरक्षा बरतने की अपील

Aditi News Team

Mon, Jul 7, 2025
नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया नागरिकों से बाढ़ की स्थिति व अतिवर्षा होने पर सावधानी व सुरक्षा बरतने की अपील जिले में हुई अतिवर्षा तथा बाढ़ की स्थिति से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा हेतु कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान जिले के पुल- पुलियो, क्षतिग्रस्त मार्गों, नदियों के घाटों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन न करें, अत्याधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाढ़ व पुल के ऊपर पानी होने की स्थिति में नदी- नाले पार न करें। किसी भी प्रकार की घटना- दुर्घटना होने पर या बाढ़ व पुल- पुलियां प्रभावित होने पर तत्काल इसकी सूचना दें। उन्होंने मैदानी अमले को नियमित रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं नदी- नालों के जल स्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिये। बाढ़ की स्थिति के संबंध में नागरिकों को अवगत कराने को कहा, जिससे जन- माल की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने मैदानी अमले को जिले में हो रही अतिवर्षा व बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिये। किसी भी प्रकार की घटना होने पर इसकी सूचना तत्काल देने को कहा।   कलेक्टर श्रीमती पटले ने सोमवार को जिले के धमना रोड स्थित शेढ़ नदी पुल, बंदेसुर रोड सुखचैन नदी पुल, इमलिया रोड स्थित जैथारी- इमलिया में शक्कर नदी पुल, गाडरवारा- तेंदूखेड़ा रोड स्थित नर्मदा नदी के ककराघाट, नर्मदा नदी के बरमान घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री दलीप कुमार, एसडीएम, तहसीलदार तथा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें