Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: प्रेक्षक ने गाडरवारा के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Nov 7, 2023
प्रेक्षक ने गाडरवारा के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण गाडरवारा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा निर्वाचन के लिए गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर है। गत दिवस भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले की गाडरवारा एवं तेन्दूखेड़ा विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री देवकृष्ण तिवारी (आईएएस) ने गाडरवारा नगर के मतदान केन्द्रों 95, 96, 97, 98, 99, 105, 106 एवं 134 का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं केंद्र में मतदाताओ व मतदान दल के सदस्यों को बेहतर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कार्यो को 2 दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश नपा सीएमओ जयश्री चौहान को दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र पर मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक हो इस हेतु समस्त बीएलओ बेहतर कार्य करें । उंन्होने कहा कि केंद्रों पर बुजुर्ग, दिव्यांग लोगों को निर्वाचन के लिए विशेष सुविधायें मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध कराई जायें एवं बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए एक सहायक भी नियुक्त किया जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची में जोड़े एवं काटे गये नामों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के समय नपा सीएमओ जयश्री चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें