Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: सड़क पर बने खुले चैंबर दुर्घटनाओं को दे रहे बुलावा,

Aditi News Team

Sat, Oct 7, 2023
सड़क पर बने खुले चैंबर की मंजिल यमलोक तक गाडरवारा। कहते है अकाल मृत्यु पर किसी का बस नही चलता बस वह तो निमित्त लेके आती है। एसे ही निमित्त के द्वार गाडरवारा में कई वार्डों में खुले हुए है जिनकी यमराज से सीधी सेटिंग है। यह सेटिंग स्थानीय राजीव वार्ड की एमपीईबी कॉलोनी तथा जगदीश वार्ड एवं अन्य कई वार्डो में देखने को मिल रही है । जहां छोटी नाली से लेके नालों में एसे मौत के सौदागर बने खुले चैंबर मिल जायेगे। ऐसा ही एक खुला चेंबर मेन रोड के रास्ता में है जो सीधा हाइवे को जोड़ता है। वैसे मेन रोड पर नाला बने महीनों बीत गए पर यह खुला चेंबर का स्थान अभी तक खाली पड़ा हुआ है। आपको बता दे यह मेन रोड सड़क जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में कालेज और स्कूल जाने वाले विद्यार्थी बच्चों का आवागम होता है। बाबजूद इसके इस नाली का निमार्ण विगत महीनों पूर्व हो चुका है बनने के बाद ठेकेदार द्वारा पक्के करने के लिए डाली गई मिट्टी को भी हटाया नही गया है। इस नाली पर नगर पालिका के इंजीनियर की कार्यकुशलता को देखिए कि जो उन्होंने इस मेन रोड की नाली पर बीच में ही चेंबर प्वाइंट निकलवाया है। जबकि सड़क के दूसरी ओर से घाटी से आवागमन होता है उसके अंतिम छोर पर ही यह चेंबर प्वाइंट निकला है। जिसे महीनों पूर्व नाला बनने के बाद भी खुला छोड़ा गया है। नही ही कोई बोर्ड लगाया गया है। जो सरासर नियमों को ठेंगा दिखा रहा है। शायद नगर पालिका को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। और यह चेंबर इतना खतरनाक है की अगर कोई अचानक घाटी से उतारते समय देख न पाए तो वह नगर पालिका के चलते मौत के मुंह में समा जाएगा। वही वार्ड में कई स्थानों पर महीनों और सालों से चेंबर लगे ही नही है। अब ईश्वर ही मालिक है जिसके कारण मौत के कुएं से रोज बचकर वार्ड वासी सहित स्कूल- कालेज के बच्चे निकल जा रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें