: प्रांतीय पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं क्षेत्रीय समिति का गठन संपन्न
Aditi News Team
Tue, Jul 8, 2025
प्रांतीय पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं क्षेत्रीय समिति का गठन संपन्न
गाडरवारा l विगत दिवस मेहर गढ़वाल समाज कल्याण परिषद के नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन दादा धुनी वालों की नगरी साइखेड़ा में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथियों के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष जीपी मेहरा, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश हनोतिया, प्रांतीय महासचिव अशर्फीलाल बामलिया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद हाथिया, प्रांतीय संयुक्त सचिव विष्णु प्रसाद मेहरा, समाज के वरिष्ठ रेवा सिंह जी मेहरा, जिलाध्यक्ष रविन्द्र गढ़वाल, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इंजी मुकेश मेहरा, पत्रकार राजेंद्र मेहरा, कमल गढ़वाल एवं युवा कार्यकर्ता राजेंद्र मेहरा थे l कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं बाबा अंबेडकर के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया l तत्पश्चात समाज की नन्ही बालिकाओं मानसी मेहरा एवं भूमि मेहरा मिड़वानी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया l स्वागत समारोह की श्रृंखला में समाज के वरिष्ठ संतोष जी ग्वारिया द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत एवं शाल श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया l शिवकुमार मेहरा द्वारा समाज का प्रतिवेदन एवं सामाजिक क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया l इस दौरान प्रांतीय महासचिव अशर्फीलाल बामलिया ने समाज की गाइडलाइन के अनुसार क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा के चुनाव संपन्न कराये जिसमें सर्वसम्मति से बलवान मेहरा संरक्षक, गोविंद गढ़वाल अध्यक्ष, गणेश प्रसाद मेहरा, तुलसीराम मेहरा, रणवीर मेहरा एवं विष्णु प्रसाद मेहरा उपाध्यक्ष, दामोदर मेहरा कोषाध्यक्ष, जगदीश मेहरा सचिव, प्रेम नारायण मेहरा संयुक्त सचिव चुने गये l सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को प्रांतीय अध्यक्ष जीपी मेहरा द्वारा शपथ दिलाई गई l उद्बोधन की श्रृंखला में राजेंद्र मेहरा पत्रकार, एसपी मेहरा, विष्णु मेहरा, राजेंद्र हाथिया, आशर्फीलाल बामलिया, महेश हनोतिया, रेवा सिंह मेहरा ने उपस्थित सभी जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलजुलकर समाज हित में कार्य करना है एवं समाज में फैली हुई कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना है l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष जीपी मेहरा ने उपस्थित सामाजिक बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से आज यह बड़ा कार्यक्रम संपन्न हुआ है हम सभी को मिलकर समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति को साथ लेकर समाज के उत्थान हेतु अग्रसर रहना है l समाज में वर्षों से चली आ रही कुछ प्रथाओं पर भी हम सभी को विराम लगाना है l उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको कभी मेरी जरूरत महसूस होती है तो मैं हमेशा आपके लिए उपलब्ध रहूंगा l उन्होंने साइखेड़ा समिति के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरे मन से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने की बात कही l इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के सूत्रधार संतोष ग्वारिया की मंच से प्रशंसा भी की l कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन साइखेड़ा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गढ़वाल द्वारा किया गया l पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन शिवकुमार मेहरा द्वारा किया गया l कार्यक्रम में सचिन मेहरा, मुंशीलाल मेहरा, सत्यनारायण मेहरा, बद्री प्रसाद मेहरा, जमुना प्रसाद मेहरा, साहब लाल मेहरा, दीपक मेहरा, चंद्रभान मेहरा, हेमराज मेहरा के अलावा अनेकों सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति रही l
Tags :