Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: साहू समाज गाडरवारा ने लिया मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय

Aditi News Team

Fri, Jul 18, 2025
साहू समाज गाडरवारा ने लिया मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय गाडरवारा। साहू समाज गाडरवारा द्वारा आज स्थानीय महावीर भवन में सामाजिक 13वीं कार्यक्रम में पहुंचकर सभी सामाजिक सदस्यों ने श्रीमति शांति बाई को श्रद्धांजलि दी व 2 मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को,श्री चरणों में स्थान दे व परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ऐसी प्रार्थना की,इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी सामाजिक सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि आगामी मृत्यु भोज बंद होना चाहिएl इसीलिए आज समाज के सभी सदस्यों ने उनके यहां भोजन न करके यह संदेश दिया। अब तेहरबी मे गाडरबारा साहू समाज मृत्यु भोज नही करेगी,सिर्फ नाते रिश्तेदार ही भोजन करेगे।समाज पुष्पांजलि करके वहां से चली गई। इस बात का सभी सामाजिक सदस्यों ने समर्थन किया और आगामी सामाजिक तेरहवीं के कार्यक्रमों में मृत्यु भोज में भोजन न करने पर सब की सहमति बनी। *मध्य प्रदेश तेलघनी बोर्ड भोपाल द्वारा नियुक्त विधानसभा गाडरवारा जिला नरसिंहपुर, प्रतिनिधि नीलेश साहू जी भी आज इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।* विधानसभा प्रभारी साहू ने भी इस कुप्रथा को बंद करने हेतु अपनी सहमति जताते हुए इस निर्णय को सामाजिक निर्णय बताया।समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री शिवदयाल साहू,विनोद साहू,ओमप्रकाश साहू(बनवारी वाले)सतीश साहू,अनिल साहू(नगर पालिका)राजेंद्र साहू(कृषि विभाग),संतोष साहू,रामेश्वर साहू,जानकी साहू,रोशन साहू,दिनेश साहू,आशीष साहू(अस्शू),यशवंत साहू,गुलाब साहू,नीलेश साहू(वारदाना वाले),ललित साहू,सौरभ साहू,प्रतीक साहू,पवन साहू,रवि साहू,अखिलेश साहू,देवी साहू,बुचे साहू,गुलाब साहू,मुन्ना साहू,मनोहर साहू,मुकेश साहू शिक्षक एवं साहू समाज देव गणेश मंदिर समिति युवा संगठन के सभी सदस्यों उपस्थित रहे एवं सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Tags :

जरूरी खबरें